गुरुवार के दिन ना करें ये काम,हो सकता है परेशानियों से सामना

नई दिल्ली : गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति को समर्पित है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है। वहीं दूसरी ओर गुरु बृहस्पति की पूजा करने से जीवन में खुशियां आने के साथ कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति अच्छी होती है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर है, तो उसे धन, ज्ञान, संतान जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुंडली में गुरु की स्थिति सही करने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन कई बार गुरुवार के दिन कुछ ऐसी गलतियां कर देते है जिसके कारण कई परेशानियों का जन्म होता है। जानिए गुरुवार के दिन किन कामों को करना होगा लाभकारी।
गुरुवार को न करें ये काम

  • माना जाता है कि गुरुवार के दिन महिलाओं को अपने बाल नहीं धोना चाहिए। इससे कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर हो जाती है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन, संतान सुख पर बुरा असर पड़ता है।
  • गुरुवार के दिन सिर, दाढ़ी आदि के बाल नहीं कटवाने चाहिए। क्योंकि इससे संतान सुख में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती है।
  • बृहस्पतिवार के दिन हाथ-पैर के नाखून भी नहीं काटने चाहिए। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ने के साथ गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर होती है।
  • गुरुवार के दिन दक्षिण, पूर्व, नैऋत्य कोण की ओर पूजा करने से बचाना चाहिए। खासकर दक्षिण दिशा की ओर क्योंकि इस दिशा में दिशाशूल रहता है।
  • गुरुवार के दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए। बल्कि केले के पौधे की विधिवत पूजा करने के विधान है।
  • गुरुवार के दिन कपड़े धोना, पोछा लगाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे कुंडली में गुरु की स्थिति पर बुरा असर पड़ता है और मां लक्ष्मी की अप्रसन्न होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *