आज जारी होगा उत्तराखंड पटवारी भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र,जानिए दिशानिर्देश

देहरादून : उत्तराखंड पटवारी भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र आज यानी 2 फरवरी 2023 को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पटवारी भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन 12 फरवरी 2023 को किया जाएगा।
बता दें कि इस भर्ती परीक्षा का आयोजन पहले 8 जनवरी 2023 को किया जाना था,लेकिन पेपर लीक होने के कारण आयोग ने परीक्षा को रद्द कर दिया था और बाद में नई तारीख घोषित की गई थी। इस परीक्षा के जरिए कुल 563 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें पटवारी के 391 और लेखपाल के 172 रिक्त पद शामिल हैं. परीक्षा प्रदेश के 13 जिलों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षार्थी का नाम और रोल नंबर और परीक्षा का समय दर्ज होगा। एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा गाइडलाइंस भी जारी की जाएगी, परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन आदि लेकर जानें की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र को दिखाकर रोडवेज की बसों से मुफ्त में परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकते हैं।