खुले  केदारनाथ के कपाट,पीएम मोदी के नाम से की गई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा के शुरू होते ही यमुनोत्री गंगोत्री के कपाट के बाद आज बाबा केदार के  खोले गए है। जहां आज शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में शुक्रवार सुबह 06 बजकर 25 ्मिनट बाबा के द्वार खोल दिए गए। अब छह माह तक बाबा के भक्त धाम में ही आराध्य के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने आ जा सकते है। बाबा के मंदिर को दस क्विंटल फूलों से सजाया गया है। वहीं, बृहस्पतिवार को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली भक्तों के जयकारों के बीच अपने धाम पहुंची। विधि विधान के साथ बाबा की डोली को मंदिर के पास ही विराजा गया है। 

आज प्रात: 6 बजकर 25 मिनट पर जय केदार के जयकारों के बीच भगवान केदारनाथ के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खुल गए। बाबा की पंचमुखी मूर्ति केदार मंदिर में विराजमान हुई। विधिविधान और धार्मिक परंपराओं के तहत भगवान केदारनाथ के कपाट खोले गए।वैदिक परंपराओं के अनुसार मंत्रौच्चारण किया गया और 6 बजकर 25 मिनट पर कपाट खोले गए। इस दौरान डोली ने मंदिर में प्रवेश किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा की गई। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना कर बाबा केदार का आशीर्वाद लिया।आज सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर डोली ने मंदिर में प्रवेश किया। मंदिर को दस क्विंटल फूलों से सजाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *