इस वर्ष चारधाम यात्री पहले पढ़े ये खबर,नहीं तो होगी परेशानी

देहरादून : प्रदेश में चारधाम यात्रा जल्द शुरू होने वाली है जिसके लिए इस वर्ष सरकार पूरी तैयारियों में अभी से जुटी हुई नज़र  आ रही है इसी कड़ी में आज सोमवार को चार यात्रा पर एक बैठक हुई जिसमें पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधित जोखिम से बचाने के लिए अबकी जांच के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है। केदारनाथ, यमुनोत्री धाम के लिए पैदल यात्रा शुरू करने से पहले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से भी दिशानिर्देश मांगे गए हैं। पर्यटन विभाग की ओर से यात्रा संचालन के लिए एसओपी जारी की जाएगी। कोविड के कारण 2020 व 2021 में चारधाम यात्रा का संचालन प्रभावित रहा। दो साल बाद 2022 में निर्बाध रूप से चारधाम यात्रा संचालन किया गया था, जिससे चारधाम में दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों का आना हुआ और  केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर हार्ट अटैक से 300 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। इस बार स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच शुरू की है। पहले से किसी बीमारी से ग्रसित श्रद्धालुओं को यात्रा न करने की सलाह दी है। 

इसके अलावा मैदान से आने वाले पर्यटकों को लेह लद्दाख जाने से पहले मौसम के हिसाब से शरीर को अनुकूल करने के लिए 48 घंटे तक विश्राम के लिए कहा जाता है।स्वास्थ्य मंत्रालय से दिशा निर्देश मिलने के बाद यात्रा की एसओपी जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *