प्रयागराज : पूरे देश में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ष्आयोजन की धूम मची हुई है। वहीँ अयोध्या की जन्मभूमि पर रामलला के नव विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव काशी प्रांत के 20 हजार गांवों में एक साथ दिखाने की भी तय्यरियाँ की जा रहीं हैं। जी हाँ 22 जनवरी को आयोजन को एक साथ 20 हजार गावों में दिखाया जाएगा। व्यापक तैयारियां कर ली गयीं हैं इन गावों में एक-एक मंदिरों को चिह्नित कर लिया गया है। उन मंदिरों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। वहां उत्सव के बाद भंडारा भी होगा और शाम को दीपदान दीवाली भी मनाई जाएगी। खबर है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांच जिलों महानगर उत्तर भाग, दक्षिण भाग, गंगापार, यमुनापार के अलावा प्रयाग नैनी जिला में श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान के लिए गठित समिति के पदाधिकारियों ने घर-घर पूजित अक्षत पहुंचाने और प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजने के लिए नगर प्रचारकों की जिम्मेदारी दी गई है जिसे वो पूरा कर रहे हैं। लोगों के घरों तक राम मंदिर आयोजन का अक्षत तिलक के साथ कार्ड पहुंचना शुरू हो गया है। प्रयाग नैनी जिले के 10 नगरों क्रमशः मानस नगर, विश्वकर्मा नगर, सोमेश्वर नगर, राघवेंद्र नगर, रामपुर नगर, औद्योगिक नगर, सुदर्शन नगर, राजर्षि नगर, यमुनानगर एवं सुजावन देव नगर के नगर संघ चालकों के नेतृत्व में गृह संपर्क अभियान समिति गठित की गई है।
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के साक्षी बनेंगे 20 हजार गांव,लगेंगी एलईडी स्क्रीन
