हरिद्वार : विश्व भर में कोविड-19 के नए वैरिएंट बीएफ 7 के संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। अमेरिका , जापान,चीन ,ब्राज़ील के बाद अब भारत में भी इस वैरिएंट सने अपने पैर पसार लिए है। मुंबई और दिल्ली समेत कई अन्य शहरों में इस नए वैरिएंट के मरीज़ पाए गए है। इस संक्रमण के बढ़ते ख़तरे को देखकर भारत सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की है।
इसी सिलसिले में उत्तराखंड के हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडेय ने भी इस संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइंस ज़ारी की है। जिसमे यह बताया गया है की कोरोना और अन्य सांस से सम्बंधित बीमारी जैसे इन्फ्लुएंजा वायरस , सर्वर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जारी दिशा -निर्देशों का जनपद स्तर पर अनुपालन का आदेश दिया है। जिसमे की अस्पताल आने वाले सभी इन्फ्लुएंजा वायरस , सर्वर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस के मरीजों की कोरोना जांच कराई जाए और इस सभी मरीजों का विवरण इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फॉर्मेशन प्लेटफॉर्म पोर्टल में प्रविष्ट किया जाए। और अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कन्संट्रेटर और बेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,इसके साथ ही जनता को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया जाए।



