कोरोना ने फिर पैर पसारे,देश में 24 घंटे में 41 हजार से अधिक संक्रमित,460 मौतें

नई दिल्ली : बीते दिन मंगलवार को कोरोना संक्रमण के मामलें जहाँ कुछ कम थे वहीँ आज उनमें भारी उछाल है। तीसरी लहर की आशंका के बीच अब मामलें कुछ बढ़कर निकल रहे है। मंगलवार को 30 हज़ार के आस पास मामलें थे लेकिन आज बुधवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में भरी उछाल आया है जिसके चलते आज 11 हजार से अधिक मामले और बढ़ गए। स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो  बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 41,965 नए मामले आए हैं जबकि 460 लोगों की मौत हो गई। वहीं  33,964  मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में सक्रीय संक्रमण मामलें करीब  3,78,181 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,39,020 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,19,93,644 हो गई है।
गौरतलब है कि कल (मंगलवार) को कोरोना वायरस के करीब 30,941मामले थे, यह आंकड़ा भी 24 घंटे का था।जबकि 350 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 36,275 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए थे।  यानी बुधवार की बात करें तो मंगलवार के मुकाबले 11 हजार मामलें बढ़ गए हैं। 
जहाँ सबसे अधिक कोरोना मामलें है जो कि केरल हैं वहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 30,203 नए मामले सामने आए, बीते दिन मंगलवार को देश में कोरोना की सुरक्षा में टीकाकरण के अभियान में देश में करीब एक करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की खुराक लगाई गईं। पांच दिन पहले भी देश में एक दिन में 1.09 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज लोगों को लगाई गई
केरल में बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 30,203 मामले सामने आए हैं और 115 लोगों की मौत हो गई। भारत के दो राज्य केरल और महाराष्ट्र में अभी सबसे अधिक पॉजिटिविटी रेट है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *