यूँ तो अधिकतर राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है वहीँ कल से यूपी में तो सभी स्कूलों को संक्रमण से सुरक्षा हेतु का पालन करते हुए खोला भी जा रही है। वहीँ बात करें अगर उत्तराखण्ड की तो आज मंगलवार को यहाँ बीते 24 में करीब 28 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, संक्रमण से एक की मौत हुई है। 24 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। एक्टिव केसिस में आज करीब 354 मामलें हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार,आज (मंगलवार) को 17039 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों, चंपावत, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित नहीं पाया गया है।
आपको बतादें की अल्मोड़ा और चमोली में तीन-तीन, बागेश्वर, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में एक-एक, देहरादून और नैनीताल में छह-छह, पौड़ी में चार और ऊधमसिंह नगर में दो संक्रमित सामने आए हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342976 हो गई है। इनमें से 329183 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7387 लोगों की जान जा चुकी है।
आपको बतादें की प्रदेश में कोरोना टीकाकरण की संख्या भी अच्छी चल रही है जिसके मद्देनज़र आज 90947 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई। अब तक 64 लाख 79 हजार 971 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है जबकि 20 लाख 30 हजार 39 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं।
लेकिन चिंता का विषय ये है कि प्रदेश में एक बार फिर डेल्टा वैरिएंट के मामले आने लगे हैं। जिसमें उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और कोटद्वार में डेल्टा संक्रमण की पुष्टि हुई है। सरकार तीसरी लहर की आशंका के चलते सतर्कता बरत रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि दूसरी लहर में भी काफी संख्या में डेल्टा स्वरूप ने ही कहर बरपाया था।

