दिल्ली में 55 घंटे का कर्फ्यू, सोमवार सुबह तक है लागू

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण का ख़तरा अब पूरे देश में हाहाकार मचा रहा है। हर राज्य में इसके मामलें बढ़ते ही जा रहे हैं। और राजधानी दिल्ली में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। दिल्ली सरकार पर्याप्त इंतजाम की बात लगातार करती आई है। शुक्रवार को सरकार के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक कर्फ्यू लागू किया गया है। इस दौरान अगर कोई रेल या फिर विमान से यात्रा करने जा रहा है तो उसके पास यात्रा का टिकट होना आवश्यक है।

 कोरोना के चलते दिल्ली में कर्फ्यू को लागू करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था है,कोरोनो वायरस के फैलने को रोका जा सकता है। कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं में छूट दी गई है। लोगों की आवाजाही 55 घंटे तक प्रतिबंधित रहेगी। ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रसार को देखते हुए इसी सप्ताह मंगलवार को दिल्ली सरकार ने सप्ताहांत कर्फ्यू का ऐलान हुआ है। 

आपातकालीन स्थिति में ही लोगों अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति होगी। बाहर निकलने वालों को सरकार द्वारा जारी ई-पास या वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। अधिकारियों ने कहा कि बाजारों, सड़कों, कॉलोनियों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी निगरानी रहेगी। अगर जरूरत पड़ी तो हम प्रवर्तन दस्तों की संख्या भी बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *