राहुल की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंची, रोकी गई यहां 

दिल्ली :आज राहुल  गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली जा पहुंची हैं। जहां वो करीब तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय  पहुंचे हैं। भारत जोड़ो यात्रा आज शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर गई। राहुल का काफिला इंडिया गेट से भी होकर निकलेगा।  दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों में अलग-अलग पड़ाव होंगे। यात्रा में पार्टी के आला नेताओं, कलाकार, खिलाड़ियों, युवाओं के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोग और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए यहां अपोलो अस्पताल के पास अपनी भारत जोड़ो यात्रा रोक दी। एंबुलेंस को निकलवाने के लिए राहुल ने काफिला रोका।

उन्होंने साथी यात्रियों से एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए कहा और फिर आगे बढ़े।  भारत जोड़ो यात्रा पहले ही लगभग 3,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है और जनवरी के अंत में जम्मू और कश्मीर में समाप्त होने से पहले कुल 3,570 किलोमीटर की यात्रा करते हुए 12 राज्यों तक पहुंचेगी। भारत जोड़ो यात्रा में  होने के लिए जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए किसी का भी स्वागत है, चाहे वह नितिन गडकरी जी हों, रक्षा मंत्री राजनाथ जी हों या पूर्व वीपी वेंकैया नायडू ही क्यों न हो। आईटीओ पर अभिनेता कमल हासन भी भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ेंगे।

बांटी टॉफी –सरिता विहार मेट्रो के पास राहुल ने अपने समर्थकों को टॉफी बांटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *