गंगोत्री से गोमुख यात्रा पर जा रहा एक युवक अचानक लापता हो गया है। जिसकी तलाश में एसडीआरएफ, पुलिस व वन विभाग की टीम जुटी लगी हुई है। युवक का अभी पता नहीं चल पाया है। बीते 21 अक्तूबर को दिल्ली निवासी नवीन व अमन गंगोत्री से गोमुख के लिए निकले थे।एसडीआरएफ की टीम ने नवीन की तलाश में टीम रवाना की।
दोनों गंगोत्री 20 अक्टूबर की शाम को पहुंचे थे। अमन गंगोत्री से करीब पांच किमी आगे जाने के बाद तबीयत खराब होने पर लौट गया था जबकि नवीन गोमुख के लिए निकल गया लेकिन अभी तक नहीं लौटा। अमन ने बताया कि 22 अक्तूबर तक उसने नवीन का इंतजार किया उसे लगा कि थकान की वजह से नवीन भोजवासा में रुक गया होगा।
युवक लापता, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम

