रुद्रप्रयाग: बाबा भोलेनाथ का पावन धाम केदारनाथ धाम के गर्भगृह को स्वर्णमंडित किया गया है जहां 550 सोने की परतों से गर्भगृह की दीवारें, जलेरी व छत का नवीनीकरण हुआ है। एएसआई के दो अधिकारियों की निगरानी में आज बुधवार को आखिरी चरण का कार्य हो महाराष्ट्र के एक दान दाता के सहयोग से बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने यह कार्य करवाया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान व केंद्रीय भवन अनुसंधान रुड़की और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के छह सदस्यीय दल ने धाम पहुंचकर मंदिर के गर्भगृह का निरीक्षण भी किया था। जिसमें विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोने की परत लगाने का काम करना शुरू हुआ।
विभाग के दो अधिकारियों की मौजूदगी में दानीदाता के सहयोग से बीकेटीसी ने गर्भगृह, जलेरी व छत पर सोने की परत लगाने का काम शुरू किया जो अब अंतिम चरण में है। 19 मजदूर कार्य में जुटे हैं। गौरीकुंड से 18 घोड़ा-खच्चरों से सोने की 550 परतें तीन दिन पूर्व केदारनाथ पहुंचाई गई थी।

