ऋषिकेश: कई बार हमारा मज़ाक और मस्ती इस कदर हम पर छा जाती है कि हमपर ही वो भारी भी पड़ जाती है इसी कड़ी में आज एक मज़ा सज़ा बन गया। जहाँ ऋषिकेश के तपोवन में एक होटल के स्वीमिंग पूल एक बड़ा हादसा हुआ।जहाँ होटल के स्वीमिंग पूल में डूबने से एक पर्यटक की मौत हो गई । थाना मुनिकीरेती पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि तपोवन स्थित एक होटल में बक्सर हापुड़ उत्तर प्रदेश से एक ही परिवार के चार सदस्य आकर ठहरे हुए थे। जहाँ कल बीते दिन मंगलवार की रात सभी पर्यटक खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए। देर रात करीब 11 बजे सभी सदस्य स्वीमिंग पुल के आसपास घूमने लगे। मस्ती के चक्कर में एक पर्यटक ने गोपाल गोयल (40) पुत्र ओमप्रकाश निवासी बक्सर थाना सिंबावली, गढ़मुक्तेश्वर, जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश को हल्का सा धक्का दिया और वह सीधे स्वीमिंग पूल में गिर गया। सभी को पहले लगा की धक्का जिसे दिया गया( गोपाल ) को तैराना आता होगा लेकिन इस दौरान व्यक्ति स्वीमिंग पुल के अंदर छटपटाने लग गया। स्वीमिंग पुल में व्यक्ति को तड़पता देख एक होटल कर्मचारी ने उसको से बाहर निकाला। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भी ले गए। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हापुड़ का एक पर्यटक ऋषिकेश के होटल में स्विमिंग पूल में डूबा

