कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक गंगा में बहे, NDRF की तलाश जारी

उत्तराखंड के देवप्रयाग संगम में बीते दिन गुरुवार को पैर फिसलने से बहे हरियाणा के कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक को तलाश करने में एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। हरियाणा के कृषि विभाग में सेवारत और चंडीगढ़ निवासी संयुक्त निदेशक जगराज डांडी (54) अपनी पत्नी नीता व बेटी के साथ बीते बुधवार को ऋषिकेश घूमने पहुंचे थे, बृहस्पतिवार को जगराज परिवार के साथ देवप्रयाग आए।

जब वो गंगा में नहा रहे थे तभी एक पत्थर पर डांडी ने जैसे ही पैर रखा, तो उनका पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बह गए। पत्नी व बेटी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। पति को आंखों के सामने बहता देख नीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी भी सहम गई गई। एनडीआरएफ की एक 22 सदस्यीय टीम रवाना तड़के से सर्च अभियान चला रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *