डिलेवरी बॉय था दलित,कस्टमर ने मुँह पर थूका 

लखनऊ: बीते शनिवार लखनऊ में अजीबोग़रीब घटना सामने आई जिसके चलते शनिवार रात को एक कस्टमर ने जोमैटो से खाना ऑर्डर किया।  लेकिन जब डिलीवरी बॉय ने खाना दिया और अपना नाम बताया तो कस्टमर ने खाना लेने से ही इंकार कर दिया। क्यूंकि नाम से पता चला कि कस्टमर दलित था। डिलीवरी बॉय के दलित होने का पता चलते ही उपभोक्ता ने खाना लेने से मना कर दिया। 

आपको बतादें कि सिर्फ यही नहीं, परिवार के लोगों के साथ मिलकर डिलीवरी बॉय को पीटा भी। मन नहीं भरा तो उसके मुंह पर उसके सभी ने थूका भी। ये पूरी घटना आशियाना इलाके की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 2 नामजद, 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामला केवल मारपीट तक है। 

आशियाना निवासी विनीत रावत जोमैटो में डिलीवरी बॉय के पद कार्यकर्त है और बीते शनिवार जब विनीत एक खानें की डिलेवरी करने गया तो उसके साथ बहुत ही ग़लत हुआ जिसके तहत अजय सिंह नाम के कस्टमर के यहां विनीत रावत के ऊपर भड़क गए। उन्होंने गालियां देते हुए कहा- अब हम तुम लोगों का छुआ सामान लेंगे क्या? इस पर मैंने उनसे कहा, अगर आपको खाना नहीं लेना है तो कैंसिल कर दीजिए, पर गालियां मत दीजिए।

इस पर, पहले तो उन्होंने खाने का पैकेट फेंक दिया, इसके बाद मुंह पर तंबाकू थूक दिया। जब विनीत ने विरोध किया तो अजय और उनके परिवार के सदस्यों ने मिलकर उसकी डंडों से खूब पिटाई की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *