दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की अपनी दो देशों की यात्रा के सम्पन्न होने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगलूरू के एचएएल हवाई अड्डे पहुंचे। पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया और एक नया नारा दिया- ‘जय विज्ञान-जय अनुसंधान’। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ISRO टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल ISOR टीम के वैज्ञानिकों से बैठक की।
यहां पहुंचते ही पीएम मोदी ने ट्वीट किया है, ‘हमारे ISRO वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं, जिन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता से भारत का सर गर्व से उठाया है। उनका समर्पण और जुनून वास्तव में अंतरिक्ष क्षेत्र में हमारे देश की उपलब्धियों के पीछे बड़ी प्रेरणा है। भारत जाते ही सबसे पहले मैं वैज्ञानिकों को नमन करता हूँ। मेरा मन वैज्ञानिकों के पास पहुंचने के लिए बहुत उत्सुक है।भाजपा कार्यकर्ता और नेता भी भारी संख्या में एयरपोर्ट के बाहर एकत्र हुए।

