15 हज़ार लोगों के साथ मैसूर पैलेस में योगा करेंगें पीएम मोदी 

इस वर्ष आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2022 का जश्न बेहद धूम धाम से होगा जिसके लिए तैयारियां जोरों पर है। जिसके लिए मैसूर स्थित मैसूर पैलेस ग्राउंड को भव्य सजावट से महल जैसा सजाया गया है। मैसूर में कर्नाटक सरकार और आयुष मंत्रालय की तरफ से कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग दिवस का नेतृत्व करेंगे। कार्यक्रम में आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल, कर्नाटक के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कई मंत्री, अधिकारी समेत पन्द्रह हजार लोग उपस्थित होंगें। मानवता के लिए योग’ की थीम पर आधारित योग दिवस की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। योग के बाद प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित करेंगे। साथ ही गाउंड में लगी योग डिजिटल प्रदर्शनी और आयुष की प्रणालियों पर आधारित स्टैटिक प्रदर्शनी का उद्धाटन करेंगे। इस बार गार्जियन रिंग आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत देश के कोने-कोने के साथ 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर योग होगा, जिसका नेतृत्व कैबिनेट मंत्री द्वारा किया जाएगा। 

 100 शहरों में हुआ योग अभ्यास –
आज सोमवार को आजादी का अमृत महोत्सव के मद्देनज़र अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश के लगभग 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर योग दिवस मनाया जाएगा, जिसका नेतृत्व कैबिनेट मंत्री करेंगे। आईडीवाई-22 में दुनियाभर से करीब 25 करोड़ लोग जुडेंगे। इस बार आईडीवाई-22 के तहत 100 संगठन, 100 संस्थाएं और 100 शहरों में योग अभ्यास हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *