कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवारी पर पार्टी नेता जयराम रमेश ने चर्चा की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस चुनाव समिति ने पूरी जिम्मेदारी पार्टी अध्यक्ष को दी है। उन्होंने बताया कि उनका मानना है कि आज शाम तक आधिकारिक घोषणा की जाएगी। जयराम रमेश ने कहा, “हम चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी और प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें पूरे देश में चुनाव प्रचार करना है। दोनों ही हमारे स्टार प्रचारक हैं। कांग्रेस चुनाव समिति, कांग्रेस संगठन और कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़े। यह उनकी पसंद है और उन्हें ही तय करना है।” कांग्रेस नेता ने कहा, “पहले चरण के मतदान के बाद ही यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो गई है। क्या आप इस 50 प्रतिशत की सीमा को हटा देंगे या नहीं? क्योंकि हमने अपने घोषणापत्र में बताया है कि हम इस सीमा को 50 फीसदी से बढ़ाने वाले हैं।”
अमेठी-रायबरेली से कौन उम्मीदवार?, शाम तक होगी घोषणा

