डरा रही है कोरोना की रफ़्तार,बीते दिन 2 लाख 71 हज़ार से ज्यादा मामलें आए सामने

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े अब डराने लगे हैं ,यह महामारी अब बेकाबू रफ्तार से आगे बढ़ ररही है। इसकी चपेट में आने वाले संक्रमितों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हो रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 271203 मामले सामने आए हैं। वहीं 314 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के साथ साथ इसका ओमिक्रॉन वेरिएंट भी तेज़ी से फैल रहा है। देश में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज़ो की संख्या 7744 है। और इसकी दैनिक संक्रमण डर 16.66 फीसदी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से ज़ारी ताजा आंकड़ों के अनुसार , देश में कोरोना के सक्रिय केसो की संख्या 1550378 है। वहीं, कोरोना से 408667 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर राहत की बात यह है कि शनिवार को 1 लाख 38 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ भी हुए है। कोरोना से अबतक 3 करोड़ 50 लाख 85 से ज्यादा मरीज़ ठीक भी हो चुके हैं। कल कोरोना के267834 मामले सामने आए थे। और 402 लोगों की मौत हुई थी। और अगर इसके ओमीक्रॉन वैरिएंट की बात करें तो कल इसके 6042 मामलें सामने आए थे , और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कल देशभर में ओमिक्रोन के 6041 मामले सामने आये हैं। वैसे बता दें कि देश में संक्रमितों की संख्या जिस तेज़ी से बढ़ रही है , उसके अनुपात में जांच कम हो रही है। और इसकी वजह आइसीएमआर की नई गाइडलाइन मानी जा रही है। इस गाइडलाइन में आइसीएमआर ने कोरोना मरीज़ों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच की अनिवार्यता खत्म कर दी है।