कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट की आगे अधिक रफ़्तार न हो इसलिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने सभी जिलों को केंद्र सरकार की गाइडलाइन के चलते कोरोना संक्रमित सैंपलों की जीनोम सीक्वेसिंग करने साथ ही जांचें बढ़ाने के निर्देश दिया है।देश के कई राज्यों में ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट बी-4 और बी-6 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। प्रदेश में चारधाम यात्रा जारी है। राज्यों से तीर्थयात्री उत्तराखंड में आ रहे हैं। प्रदेश में अभी तक ओमिक्रॉन का कोई नया वैरिएंट नहीं मिला है।
एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के आधार पर सभी जिलों को सैंपल जांच बढ़ाने के साथ कोरोना संक्रमित सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में कोरोना संक्रमण पूरी स्थिति सामने बताई है।

