Carona News Health National

कोरोना से बचाव की कोविशील्ड और कोवाक्सिन अब बाज़ारों में होगी उपलब्ध

नई दिल्ली : कोरोना की रफ़्तार लगातार बढ़ोतरी पर है। इस खतरनाक महामारी से सामना करने के लिए कई शोध किए…

Carona News Latest News

डरा रही है कोरोना की रफ़्तार,बीते दिन 2 लाख 71 हज़ार से ज्यादा मामलें आए सामने

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े अब डराने लगे हैं ,यह महामारी अब बेकाबू रफ्तार से आगे…

Uttar Pardesh

Gorakhpur : पीएम ने सरकार की उपलब्धियों पर की चर्चा,जुटी भीड़ पर जताई ख़ुशी

गोरखपुर: आज गोरखपुर में कई बड़ी योजनाओं का उद्घाटन करने पहुंचे देश के पीएम मोदी के कार्यक्रम में जुटी भीड़…

Carona News Haridwar News kumbh mela 2021

Covid-19 : अस्पताल की मिल रही थी शिकायत, DM ने मारा छापा

कोरोना के इलाज़ की एवज में ज़्यादा पैसे वसूलने की शिकायत पर आज देर रात हरिद्वार के ज़िलाधिकारी सी. रविशंकर द्वारा शहर केएक निजी अस्पताल में छापा मारने से हड़कम्प मच गया। दरअसल डीएम को पिछले लम्बे समय से सराय रोड पर स्थित नूतन ओजस अस्पताल के विषय में इस तरह की शिकायतें मिल रही थी।ज़िलाधिकारी ने आज देर रात प्रशासनिक अमले के साथ अस्पताल में छापा मारा। लम्बी छानबीन के बाद ज़िलाधिकारी सी.रविशंकर ने बताया की अस्पताल को कोरोना मरीज़ों के इलाज़ के लिए स्वीकृति नहीं दी गयीहै, साथ ही यहाँ इलाज़ के लिए आई.सी.एम.आर व एम्स की गाइडलाइनस का भी पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कोविड- नॉन कोविड मरीज़ों के अलग अलग इलाज़ का भी कोई इंतज़ाम नहीं है। इससे कोरोना संक्रमणफैलने का ख़तरा है। डीएम ने कहा की ओजस हॉस्पिटल में छापे की कार्यवाही को अंजाम दिया गया है व प्रशासन की टीम यहाँ की व्यवस्थाओं व मनमानेदाम वसूलने के आरोपों की जाँच कर रही है। इसके बाद अस्पताल के ख़िलाफ़ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसे अस्पतालों के ख़िलाफ़ एक दस्ते का गठन किया गया है जिसमें एक डॉक्टर, एक टैक्स विभाग का अधिकारी वपुलिस को शामिल किया गया है। उधर प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल में इलाज़ के लिए मरीज़ों से एक बैड के 30 हज़ार रुपए प्रति दिन तक वसूले जा रहे थे। एकतरफ़ आमजन कोरोना महामारी के दौर में पहले से ही परेशान है वहीं कुछ अस्पताल इलाज़ के नाम पर तिमारदारों का उत्पीड़न कर पूरेपेशे को कलंकित कर रहे हैं।