चीन में कोरोना का कहर चरम पर हैं। वहां के अस्पतालों से साझा हो रही तस्वीरों से सभी डरे हुए हैं। पड़ोसी देशों की भी टेंशन बढ़ गई है। सरकार की एक टॉप अथॉरिटी ने जो आंकड़े पेश किए हैं वे चौंकाने वाले हैं। अथॉरिटी के मुताबिक़,चीन के सरकारी आंकड़ों में संक्रमित मरीजों की संख्या छिपाई जा रही है। अथॉरिटी ने आशंका जताई कि एक दिन में तीन करोड़ से अधिक मामले सामने निकले है। दुनिया में यह आंकड़ा एक दिन में सर्वाधिक है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई हैं।
RTPCR जारी –दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, इंदौर और गोवा सहित विभिन्न हवाईअड्डों पर सुबह यात्रियों की आरटी पीसीआर कोविड जांच शुरू हुई।अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की रैंडम कोविड जांच शुरू कर दी गई है।

