देहरादून :कोरोना संक्रमण की रफ़्तार अब तीसरी लहर का पूरा इशारा दे रही है। सभी राज्यों में सख्त निर्देशों को जारी कर इसपर काबू पाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड सरकार ने भी ओमीक्रॉन के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र नई गाइडलाइन जारी कीं हैं। प्रदेश में बीते दिन करीब 1292 मामलें निकले थे,और पांच मरीज़ों ने अपनी जान गवाई थी।
राज्य में मामले –
नैनीताल में 220, हरिद्वार में 254, पिथौरागढ़ में 12, अल्मोड़ा में 36, ऊधमसिंह नगर में 193, चंपावत में 07, टिहरी में 28, उत्तरकाशी में 09, बागेश्वर में 07, पौड़ी में 56, चमोली में 15, रुद्रप्रयाग में 14 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या घटी है।
नई गाइडलाइन के अनुसार, नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) रात 10 से सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। 16 जनवरी तक राजनीतिक रैलियों पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्विमिंग पूल (Swimming pool) और वाटर पार्क (Water Park) को 16 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जिम, स्पा आदि को 50% के साथ खोलने के निर्देश दिए गए हैं। विवाह समारोह (Marriage Program) में जगह के हिसाब से 50% लोगों की अनुमति प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
1-राज्य में प्रवेश के लिए व्यक्तियों के प्रवेश पर पाबंदी लागू कर दी गई है। जिन व्यक्तियों के पास दोनों वैक्सीनेशन डोज़ का सर्टिफिकेट है, उनका प्रवेश मान्य है, लेकिन जिन लोगों के पास सर्टिफिकेट नहीं है, उनके पास 72 घंटे की नेगटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य है, तभी उनको प्रवेश मिलेगा।
2-आम लोग अब सब्जी मंडी से सीधे सब्जियां व फल नहीं खरीद सकेंगे. सब्जी मंडी में आम लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
3-दुकानें सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक ही खुल सकेंगी.
4-10 साल तक के बच्चे, 65 साल तक के बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को बेवजह घरों से निकलने पर प्रतिबंध।
5-राज्य में समस्त जिम,शॉपिंग मॉल,सिनेमा हॉल,स्पा,सैलून,मनोरंजन,पार्क,थियेटर,ऑडिटोरियम ादी सभी कोविड प्रोटोकॉल; को फॉलो करते हुए खुलेगे। जिसके साथ यहां लोगों की सिर्फ 50 % छमता की अनुमति होगी।
6-प्रदेश में खेल संस्थान,स्टेडियम एवं खेल के मैदान भी 50 प्रतिशत की छमता के साथ ही खोलनें की अनुमति है।
7-विवाह समारोह एवं शव समारोह में नवेन्यु पर सिर्फ 50 प्रतिशत लोग ही इकट्ठा हो सकेंगें . .इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल भी पूरी तरह पालन करना होगा।
8 -राज्य में आंगनबाड़ी, केंद्र और 12 कक्षा तक के सभी शैक्षणिक संस्थान दिनाक,16 जनवरी तक बंद किए गए हैं। इस दौरान ऑनलाइन क्लासेस चलेंगी।
9- जनपद में ओमीक्रॉन के बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।

