यूकेएसएससी परीक्षा घोटाले में होगी बड़ी कार्यवाही,जानिए पूरा मामला

देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षा घोटाला मामले जांच कर रही एसटीएफ को यूकेएसएससी के तत्कालीन अध्यक्ष, सचिव व परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की स्वीकृति मिल गई है। इसके बाद अब जल्द ही चार्जशीट दाख़िल कीप्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

बता दें कि साल 2016 में हुए यूकेएसएससी परीक्षा भर्ती घोटाले मामले में रघुवीर सिंह रावत के साथ मनोहर सिंह कन्याल और राजेन्द्र सिंह पोखरियाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल जाएगी। वहीं एसटीएफ ने मुक़दमा दर्ज हो जाने जाने के बाद तीनों को गिरफ़्तार भी कर लिया गया था। यूकेएसएससी की भर्तियों की रिपोर्ट तैयार हो गई है। विशेषज्ञ समिति के सदस्य, आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया को अपनी रिपोर्ट सौंपी है । इस समिति ने इन भर्तियों में पेपर लीकहोने की जांच की है।इसके बाद आयोग जीएस मर्तोलिया ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद इन भर्तियों पर रिपोर्ट के प्राप्त होने के बाद अब कोई निर्णय लिया जाएगा। इनमें एलटी भर्ती, उत्तराखंड वैयक्तिक सहायक भर्ती, कनिष्ठ सहायक, पुलिस रैंकर्स और मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती शामिल है।