देहरादून : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को स्पेशल पॉक्सो जज मीना देऊपा की अदालत ने 25 साल की जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपये अर्थदंड भी सुनाया है। जिसमें से 40 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे। दोषी को न्यायालय परिसर से हिरासत में लेकर जेल भेजा गया। शासकीय अधिवक्ता अल्पना थापा ने इस मामलें में बताया कि 18 अक्टूबर 2020 को एक महिला ने डोईवाला पुलिस को शिकायत की थी। उसका पति पांच-छह महीने पहले कहीं चला गया। इसके बाद वह अपनी 15 साल की बेटी को लेकर डोईवाला निवासी व्यक्ति के साथ रह रही थी। शुरुआत से ही उक्त व्यक्ति की उसकी बेटी पर ग़लत निगाह बानी हुई थी।
लड़की ने बताया कि उसकी बेटी के पास आ जाता और मुंह दबाकर दुष्कर्म करता था। कई महीनों तक उसने इसी तरह से उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब बेटी तंग आ गई तो उसने सारी बातें माँ को बताईं। आरोपी नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी देता था।इसलिए लड़की चुप था। अदालत ने दोषी को 25 वर्ष कैद की सजा सुनाई।
दुष्कर्मियों को सबक का फैसला,25 साल की सजा जुर्माना भी

