उत्तराखंड के पौड़ी जिले के करीब 80 शिक्षक शिक्षिकाएं कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद जिले के 84 स्कूलों को 5 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
विदित हो कि राज्य में 2 नवंबर से 10वीं और 12वीं की कक्षाओं के लिए स्कूल खोले गए थे। इसके लिए शिक्षकों को कोरोना टेस्ट कराने की अनिवार्यता रखी गई थी। आज राज्य में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पौड़ी जिले के 70 से 80 शिक्षकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी।
जिले के सीईओ मदन सिंह रावत ने एक पत्र लिखकर जानकारी दी की पौड़ी के विभिन्न ब्लॉकों के कई स्कूलों में तैनात शिक्षक व शिक्षिकाएं कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

