कोरोना मामलों में फिर उछाल,बीते 24 घंटे में देश में 34 हजार नए मामले

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने भयानक तबाही मचाई जिसके बाद पिछले कुछ समय से स्थिति सामान्य तो है लेकिन ख़तरा टला नहीं हैं। महाराष्ट्र और केरल में हालात अभी भी बद्द्तर बनें हुए हैं। और अन्य  राज्यों उतार में भी हर दिन उतार चढ़ाव जारी है।  इसके मद्देनज़र कोरोना संक्रमण के 24 घंटों में देशभर में 34,403 कोरोना मामले सामने आए हैं। हालांकि इस दौरान कुल 37,950 लोग पूरी तरह स्वास्थ्य होकर घर भी लौटे हैं। वर्तमान आंकड़ों के मुताबिक़ देश में कोरोना के 3,39,056 मामले सक्रिय हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों ने तीसरी लहर आने का संकेत देना शुरू कर दिया है। इस माह सितंबर के अंतिम पड़ाव पर तीसरी लहर दस्तक देगी ऐसी रे विशेषज्ञों की है। और अक्तूबर में तीसरी लहर पीक पर होगी ऐसी खबरें भी मिल रहीं हैं। 
अगर बात करें केरल में कोरोना के मामले कितने हैं तो वहां मामलों में बिलकुल गिरावट नहीं आ रही है।  यहां कोरोना का दैनिक आंकड़ा 20 हजार के ऊपर बना हुआ है। दक्षिण के राज्यों से कोरोना के सबसे अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।  तामिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी पिछले कई दिनों से 1 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इन सबके बीच रिकवरी रेट  बढ़ने से कोविड के एक्टिव मामले घटे हैं। देश में कोरोना का रिकवरी रेस 97.65% पर है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *