हिमांचल प्रदेश के उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में 30 अक्टूबर को होने वाले लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा कर दी है। हिमांचल प्रदेश के उपचुनावों में इस बार 20 स्टार प्रचारकों को चुनाव की कमान सौंपी है। आज जारी की गई स्टार प्रचारकों सूची में हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कन्हैया कुमार का नाम भी शामिल हैं। उनके साथ ही पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी संभालेंगे।
कांग्रेस के 20 स्टार प्रचारकों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम सबसे ऊपर है। इस बार भूपेश बघेल को कांग्रेस ने एक और बड़ी जिम्मेदारी दी है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों के लिए इसी महीने की 30 तारीख को चुनाव होना है।भूपेंद्र भघेल के साथ ही इस सूची में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, राजस्थानसे सीएम सचिन पायलट, राज बब्बर और भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम भी शामिल है। भूपेश बघेल की पार्टी में सक्रियता पिछले कुछ समय से तेजी से बढ़ी है। और लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद भी भूपेंद्र भघेल यहां पहुंचने वाले कांग्रेस के पहले मुख्यमंत्री थे। इससे पहले भी उन्हें यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।