आज जहाँ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने विस चुनावों के लिए यूपी का मैनिफेस्टो जारी किया वहीँ उत्तराखंड में भाजपा का चुनाव घोषणापत्र यहाँ केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा जारी किया गया है। आज बुधवार राजधानी देहरादून में इस दृष्टिपत्र विमोचन किया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे जनता के समक्ष इसको रखा और साथ ही कहा कि इसमें हर वर्ग विचार करके ही इसे तैयार किया गया है।
नितिन गडकरी ने कहा कि ये देवों और वीर जवानों की सर जमीन है। घोषणा पत्र प्रदेश के विकास की दृष्टि है। पीएम मोदी नेतृत्व में देश के साथ ही उत्तराखंड में अच्छा काम हुआ है। हमने सात साल में 50 लाख करोड़ के काम किए हैं।
उत्तराखंड में भाजपा का दृष्टिपत्र-
स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।
– पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए दी जाएगी मदद।
– 45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित
– छह हजार केंद्र और छह हजार राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि
– हर जिले में बनेगा मेडिकल कालेज
– बीपीएल परिवार की मुखिया को तीन हजार
– उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाएगी भाजपा —
चार धाम परियोजना का विस्तार किया जाएगा। मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी दी जाएगी।
– हरिद्वार बनेगा योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी। यहां वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रु. दिए जाएंगे।
– पुलिस बल का उन्नतीकरण कर कानून व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
– स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज, सचल चिकित्सालय व डायलिसिस केंद्र खोले जाएंगे।
– किसानों को 8000 रु. सहायता राशि दी जाएगी। हर ब्लॉक में किसान मंडी खोली जाएगी।
– लव जिहाद पर रोक लगेगी। महिला थानों की संख्या दोगुनी होगी ।
– युवाओं को कौशल विकास से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
– देवभूमि में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

