कर्नाटक के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। रुझान भी सामने आने लगे हैं। 10 मई को सूबे की 224 विधानसभा सीटों पर 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले और कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाने के लिए दाव खेला।
कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद पार्टी नेमीडिया ता राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत की जिसमें उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। राहुल ने कहा कि इन चुनावों में हमें जीत दिलाने के लिए कर्नाटक की जनता को शुक्रिया। कर्नाटक में नफरत की राजनीति खत्म हुई।

