11 अक्टूबर को भारतीय अंतरिक्ष संघ की शुरुआत करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली : पीएम मोदी 11 अक्टूबर को भारतीय अंतरिक्ष संघ का शुभारंभ करेंगे , यह अंतरिक्ष और उपग्रह कंपनियों का एक संयुक्त संगठन होगा। भारतीय अंतरिक्ष संघ ने यह जानकारी दी है। संघ ने यह बताया कि वह अंतरिक्ष और उपग्रह प्रौद्योगिकी में उन्नत क्षमताओं वाली घरेलू और अन्य कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है।इसके संस्थापक सदस्यों में भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो, नेल्को , वनवेब, मैपमायइंडिया, वालचंदनगर इंडस्ट्रीज शामिल हैं। इसके अन्य सदस्यों में गोदरेज, ह्यूजेस इंडिया, अजिस्टा-बीएसटी एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड और बीईएल, सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं।
भारतीय अंतरिक्ष संघ के डायरेक्टर एके भट्ट ने बताया कि , ‘ प्रधानमंत्री के शुभारंभ समारोह में शामिल होने और भारत के अंतरिक्ष उद्योग के विकास और हमारे देश को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक वैश्विक शक्ति बनाने के लिए उनके विज़न पर आगे बढ़कर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.’
एलएंडटी-नेक्स्ट के उपाध्यक्ष जयंत पाटील को भारतीय अंतरिक्ष संघ का पहला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि भारती एयरटेल के राहुल वत्स को उपाध्यक्ष बनाया गया है। ११ अक्टूबर को यह आयोजन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगा , और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कार्यक्रम में शामिल होंगे।