कांग्रेस के कामकाज से राहुल दूर,किसे मिला जिम्मा ?

नई दिल्ली : आगामी सात दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है। सोनिया और राहुल गांधी की कांग्रेस के सदन के दैनिक कामकाज व विपक्ष से समन्वय में कोई ख़ास भूमिका नहीं देखी जाएगी। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त  होने की वजह से पार्टी के फ्लोर मैनेजमेंट में शामिल नहीं हो रहे हैं।
आपको बता दें कि कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो, शीत सत्र में इस बार कांग्रेस की नई रणनीति व व्यूह रचना नजर आएगी। विपक्षी दलों से सदन की कार्रवाई को लेकर रणनीतिक मेलजोल का जिम्मा नए कांग्रेस अध्यक्ष व विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी पर रहेगा। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक़, सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल की नेता बनी रहेंगी, लेकिन वे सदन में पार्टी के कार्यो से दूर रहेंगी।  इस बार का संसद सत्र 7 दिसंबर को शुरू 29 दिसंबर को समाप्त होगा। इस सत्र में 17 बैठकें होंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *