विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने यूपी, हरियाणा और तेलंगाना के उम्मीदवारों की सूची की जारी

बीजेपी पार्टी ने हरियाणा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए तीन उम्मीदवार जो मैदान में उतरेंगे उनके नामों की घोषणा की है। इन सीटों पर तीन नवंबर, 2022 को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने तीन अक्टूबर को छह राज्यों में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का एलान हुआ है। इनमें महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा की एक-एक विधानसभा सीट पर  वोटिंग होगी और बिहार के दो विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे। 
टिकट मिलने वाले उम्मीदवार –
भाजपा ने शनिवार को हरियाणा में आदमपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को अपना उम्मीदवार बनाया। वहीं तेलंगाना के मुनुगोड़े से के राजगोपाल रेड्डी और उत्तर प्रदेश के गोला गोरखनाथ से अमन गिरी सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *