दिल्ली में श्रद्धा मर्डर 2 मामला, दो गिरफ्तार

दिल्ली : श्रद्धा वेलकर,और आफताब हत्याकांड जैसा मामला दिल्ली में भी निकला है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ईस्ट दिल्ली में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को साफ़ किया है। पाडंव नगर के रहने वाले एक युवक की लाश को एक घर में काटकर उसे फ्रीज में रखा गया था। जिसके बाद हत्यारे रोजाना शव के टुकड़ों को पाडंव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेके थे। कत्ल की इस खौफनाक वारदात को मां-बेटे ने मिलकर अंजाम दिया था। इन्होंने अपने घर में शव के टुकड़े कर फ्रीज में छुपाकर रखते थे और फिर उसे पाडंव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *