तिहाड़ से बाहर आया आफताब, FSL डायरेक्टर के सामने पेश 

नई दिल्ली : गौरतलब है कि जिस मामले ने पूरे देश  को हिलाकर रख दिया है वो है श्रद्धा वालकर हत्याकांड ,जिसका आरोपी आफताब पूनावाला के पॉलीग्राफी टेस्ट का बचा हुआ सत्र आज सोमवार को शुरू होने जा रहा है। पुलिस आरोपी को तिहाड़ जेल से निकालकर रोहिणी स्थित एफएसएल डायरेक्टर के पास पहुँच गई है। पुलिस को आफताब से श्रद्धा का  मोबाइल फोन को बरामद नहीं हुआ है। नकई बार पूछा जा चुका है कि उसने वो मोबाइल फोन कहां ठिकाने लगाया।  एफएसएल के अधिकारियों का कहना है कि आफताब की तबीयत सही रही तो आज पॉलीग्राफी टेस्ट पूरा हो जाएगा।  करीब 30 सवालों को आज भी दोहराया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 10.30 बजे पॉलीग्राफी टेस्ट शुरू किया जाएगा।  आफताब को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में शनिवार को तिहाड़ जेल भेजा गया है। उसे जेल नंबर चार के बैरक 15 में रखा गया है। उसे अन्य कैदियों से अलग रखा गया है। जेल प्रशासन ने उसकी सुरक्षा को लेकर इंतजाम किए हैं। एक कर्मचारी को निगरानी के लिए रखा गया है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *