नई दिल्ली : भारत में कोरोना के मामलों में गिरावट और बढ़ोतरी जारी है। हर दिन मामलों में उतार-चढ़ाव निकल रहे हैं। अगर देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के मामलों पर नज़र डाली जाए तो 36,401 नए मामले निकले हैं,संक्रमण से 530 लोगों ने जान गवाई है। वहीं, 39,157 लोग अस्पताल से उपचार के होकर घर गए हैं। स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान की अगर सक्रिय मरीजों की संख्या पर बात करे तो,तीन लाख 64 हजार मामलें है, जो 149 दिनों में सबसे कम है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 56 लाख 36 हजार 336 लोगों को वैक्सीन दी गई है। आपको बतादें कि अभी तक 56 करोड़ 64 लाख 88 हजार 433 लोगों का कोरोना टीकाकरण हुआ है।
आईसीएमआर के अनुसार,अगस्त महीने में औसतन हर दिन 17 लाख कोरोना जांच किए गए हैं। देश में अभी तक 50 करोड़ से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारत ने पिछले 55 दिनों में 10 करोड़ जांच करने का रिकॉर्ड बनाया है। कल से आज तक के नए केस आ 36,401 है। बीते 24 घंटे में कुल 39,157 लोग ठीक हुए हैं। जानिए पूरी डीटेल –बीते 24 घंटे में कुल मौतें-530,बीते 24 घंटों में कोरोना टीका- 56.36 लाख। देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या- 3. 64 लाख ,अब तक कुल संक्रमित हुए लोग- 3.22 करोड़
अब तक ठीक हुए- 3.15 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.33 लाख

