तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के डिब्बे में आज शनिवार सुबह करीब आग लग गई। हादसे में कम से कम 10 यात्रियों की मौत की खबर है। इस दौरान 20 अन्य यात्री घायल हुए है। दक्षिणी रेलवे ने अवैध रूप से ले जाए गए गैस सिलेंडर को हादसे की वजह बताया है। सीएम योगी की तरफ से मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उसमें सवार यात्री उत्तर प्रदेश के लखनऊ से मदुरै पहुंचे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझाने की कोशिशों में जुटे रेल कर्मियों के अलावा पुलिस, दमकल और बचाव कर्मियों ने डिब्बे से शवों को बाहर निकाला।
कारण –
डिब्बे को अलग कर मदुरै रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया , बताया जा रहा है कि यात्री अवैध रूप से गैस सिलेंडर लेकर आए थे। इसी वजह से आग लगी। यह बात रेलवे की तरफ से कही गई है। भनक मिलने पर कई यात्री कोच से बाहर निकल गए। कुछ यात्री प्लेटफार्म पर ही उतर गए थे।लेकिन कुछ नहीं निकल सके और १० की मौत हुई है जबकि 22 करीब घायल बताए जा रहे हैं। यात्रियों ने 17 अगस्त को लखनऊ से यात्रा शुरू की थी। उनका 27 अगस्त को चेन्नई जाने का कार्यक्रम था।आज सुबह जब उन्होंने कॉफी बनाने के लिए गैस स्टोव जलाने की कोशिश की, तो सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

