भगवानपुर : अभी कुछ दिनों पहले ही भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश की बेटी ने भाजपा का दामन थमा था , और आयुषि को यह उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें ब्लॉक प्रमुख का टिकट देगी। लेकिन भाजपा ने आरुषि को टिकट ना देकर पूर्व विधायक देशराज की बेटी को टिकट दे दिया। बता दें की आयुषि नें भगवानपुर ब्लॉक की तेलीपुरा सीट से बीडीसी का चुनाव निर्विरोध जीता था। और पूर्व भाजपा देशराज की बेटी नें सिसौना सीट से यह चुनाव जीता था। और इसी चुनाव के तुरंत बाद ममता राकेश के बेटे अभिषेक और बेटी आयुषि नें भाजपा ज्वॉइन कर ली थी। और आयुषि के भाजपा में जाने के बाद यही कयास लगाया जा रहा था कि भाजपा आयुषि को ब्लॉक प्रमुख का टिकट दे सकती है , लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि आयुषि के भाजपा में आने के बाद पार्टी के अंदर ही काफी विरोध हो रहा था। इसीलिए भाजपा नें उन्हें टिकट नहीं दिया। और कल ज़ारी 5 ब्लॉक की लिस्ट में करुणा कर्णवाल को ब्लॉक प्रमुख का टिकट दिया है , वहीं खानपुर से नीतीश कुमार, नारसन से कोमल देवी, लक्सर से डॉ. हर्ष दौलत और बहादराबाद से आशा नेगी को टिकट दिया है।
कांग्रेस विधायक की बेटी की मंशा रह गई अधूरी,भाजपा ने दिया झटका

