देहरादून : यूकेएसएसएससी परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने हाकम सिंह समेत 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। आज इन 10 आरोपियों की चार्जशीट से पहले 18 आरोपियों के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की गई थी। और अभी अन्य बचे आरोपियों के खिलाफ भी जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
बता दें कि पिछले साल दिसंबर में हुई परीक्षा में शुरुआत से ही कुछ ना कुछ गड़बड़ी की खबरें आ रही थीं। इसके बाद सीएम धामी के आदेश पर 22 जुलाई को रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। और मुकदमा दर्ज़ होने के तुरंत बाद एसटीएफ एक्शन में आई और ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां शुरू कर दीं। 24 जुलाई को 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी के दो कर्मचारी भी शामिल थे।
एसटीएफ की जांच में पता चला कि कंपनी के ही एक कर्मचारी ने टेलीग्राम ऐप के माध्यम से पेपर लीक किया । जांच में यह भी पता चला कि उत्तराखंड का उत्तरकाशी इस मामलें का केंद्र था । यहां के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह को भी एसटीएफ ने 13 अगस्त को गिरफ्तार किया। आज जिन 10 आरोपियों के ख़िलाफ़ चार्जशीट दाख़िल हुई है ,उनके नाम हैं ,हाकम सिंह, केंद्रपाल, चंदन सिंह मनराल, जगदीश गोस्वामी, ललित राज शर्मा, राजवीर सिंह, तनुज शर्मा, अंकित उर्फ बॉबी रमोला, विपिन बिहारी और दिनेश चंद जोशी।
यूकेएसएसएससी परीक्षा लीक मामला : 10 आरोपियों के खिलाफ दाख़िल हुई चार्जशीट

