एशियाई खेलों में आज 12वां दिन है। इस जारी प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ और 11वें दिन 12 पदक मिले थे। भारत को आर्चरी, कुश्ती और स्क्वैश में पदक की उम्मीद है। भारत के कुल पदकों की संख्या आज 100 के करीब सौ पहुंची है। महिला कंपाउंड तीरंदाजी में अदिति, ज्योति और परनीत की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल में भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को 230-228 के अंतर पर हराया है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु को महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में हार मिली है। बिंगजियाओ उन्हें 21-16, 21-12 के अंतर से मात दी। एशियाई खेलों में पीवी सिंधु का सफर खत्म हुआ है। भारत ने अब तक 81 पदक हासिल कर लिए हैं। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर बना हुआ है।
स्वर्णः 19
रजतः 31
कांस्यः 32
कुलः 82

