इस हाल में मिली नवजात बच्ची,मुकदमा दर्ज 

मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हू खेत पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे बीते दिन रविवार सुबह एक नवजात बच्ची पड़ी हुई पाई गई. पुलिस ने तत्काल बच्ची को अपने कब्जे में लिया,और इलाज के लिए दून अस्पताल ले गए।  जहां चिकित्सकों ने बच्ची का उपचार करके उसे स्वस्थ बताया। 

पुलिस के मुताबिक़, कोल्हूखेत निवासी एक व्यक्ति स्थानीय पुलिस चौकी के पास से गुजर रहा था। तभी चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर उसे सड़क किनारे कंबल में एक नवजात बच्ची दिखी और उसके पास कुछ गर्म कपड़े पड़े हुए थे। जिसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी और कुछ युवतियों ने भी बच्ची को देखा और उसे गोद में उठा लिया। तभी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर पुलिस चौकी ले आई। इस मामलें में सीओ मसूरी नीरज सेमवाल ने कहा कि इसे सड़क किनारे छोड़ा गया जांच की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *