मंड्या : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज पार्टी के भारत जोड़ो यात्रा में कर्नाटक के मंड्या डिस्ट्रिक्ट से शामिल हुई। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अभी कर्नाटक में है। सोनिया गांधी ने यही से अपने यात्रा की शुरुआत की और पैदल मार्च में शामिल हुई। इससे पहले सोनिया गांधी ने विजयादशमी पर एचडी कोते विधानसभा क्षेत्र स्थित मंदिर में पूजा की। बता दें कि दक्षिण में कांग्रेस का गहरा नाता है। सोनिया गांधी के बाद शुक्रवार को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी इस यात्रा में शामिल होंगी।
कर्नाटक में चल अभी चल रहे इस यात्रा में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी 3 अक्तूबर को ही मैसूरु पहुंच गई थीं। बताया जा रहा है कि वहां वो एक प्राइवेट रिजॉर्ट में ठहरी हुई हैं। बता दें कि शस्त्र पूजा और विजयादशमी के कारण 4 व 5 अक्तूबर को 2 दिन यात्रा को रोक दिया गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस की इस यात्रा में उनके शामिल होने से यात्रा को और मजबूती मिलेगी। एआईसीसी के महासचिव प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि सोनिया गांधी ने विजयादशमी पर बेगुर गांव के भीमनाकोली मंदिर में पूजा की है। साथ ही जानकारी दी कि वह आज यानी गुरुवार सुबह यात्रा में हिस्सा लेंगी।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई सोनिया गाँधी

