हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर फाटक के पास एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को एक अज्ञात महिला के ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पायी है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस आत्महत्या से लेकर हादसे से जुड़े सभी एंगल तलाश रही है।

