आज गुरूवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से पहले उतारा गया और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। असम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँच चुका है। सर्वोच्च न्यायालय ने इस पर तत्काल सुनवाई की मांग पर हामी भी भर दी है। बताया गया है कि कोर्ट दोपहर तीन बजे इस पर सुनवाई करेगा। खबरों के मुताबिक़,सुप्रीम कोर्ट के सामने इस मामले का जिक्र कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी की तरफ से किया गया था। उन्होंने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ से आग्रह किया कि वाराणसी, लखनऊ और असम में खेड़ा के खिलाफ दर्ज शिकायतों पर सुनवाई की जाए।
विमान से उतारकर कांग्रेस नेता की हुई गिरफ्तारी,सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

