नई दिल्ली : कोरोना फिरसे देश में डर पैदा करता दिख रहा है राज्यों में मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है इसी कड़े में अगर बात करें 24 घंटे में देश के आंकड़ों की तो, गुरुवार को कोरोना के नए मामलों में भारी उछाल आई है। पिछले एक दिन में 21,566 नए केस सामने आए हैं। एक्टिव केस भी बढ़कर डेढ़ लाख के करीब पहुंच गए है और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के मुताबिक़, सक्रिय कोरोना केस अब 1,48,881 हो गए हैं। बुधवार की तुलना में आज सक्रिय केस में 3227 का इजाफा हुआ है। दैनिक संक्रमण दर 4.25 फीसदी दर्ज की गई है। बुधवार को कोरोना के 20,557 नए मामले सामने आए थे। उसकी तुलना में आज 1009 केस ज्यादा मामलें हैं। बीते 24 घंटे में 18,294 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।
गुरुवार को देश में कोरोना से 45 मौतें हुई हैं। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 5,25,870 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी टीकाकरण अभियान में अब तक 200 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं।
Covid-19 update देश में कोरोना का फिर फूटा बम,आंकड़े देख घबराया हर कोई

