संजय राउत की जान को ख़तरा,सीएम शिंदे के बेटे पर आरोप

सरकार के मंत्री शंभुराज देसाई ने आरोप लगाया है कि संजय राउत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे को बदनाम करने के लिए ये सब कर रहे है। गौरतलब है कि संजय राउत ने एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे पर ही हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया जिसपर संजय राउत ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को इस संबंध में लिखित शिकायत दी है।

संजय राउत ने शिकायत में कहा है कि लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे ने मुझे मारने की सुपारी थाणे के अपराधी राजा ठाकुर को दी है। मैं एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आपसे यह साझा कर रहा हूं। संजय राउत ने अपने पत्र की कॉपी उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और थाणे पुलिस को भी भेजी है। श्रीकांत शिंदे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे हैं और फिलहाल थाणे के कल्याण से सांसद हैं। ख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को संजय राउत के आरोपों पर कहा था कि पुलिस राउत के दावे की जांच कर रही है और जांच के अनुसार कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *