नई दिल्ली : महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है,मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर बीमार हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पूजा वस्त्राकर इस वजह से बाहर हो गयीं हैं। मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को कमजोर माना जा रहा है। ऐसे में कप्तान हरमनप्रीत के बाहर होने पर भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया को हरा पाना बेहद कठिन टास्क है।पूजा वस्त्राकर को सांस लेने में परेशानी होने लगी। उनके गले में संक्रमण हुआ है। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत अब तक बुखार से उबर नहीं पाई हैं। हरमनप्रीत कौर, पूजा वस्त्राकर और राधा यादव अस्पताल पहुंची थीं और जांच कराई। फिलहाल मेडिकल टीम सभी खिलाड़ियों की देखरेख में हैं। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर की जगह स्पिन ऑलराउंडर स्नेह राणा को टीम में शामिल किया गया है।
भारत को बड़ा झटका, पूजा वस्त्राकर बाहर

