लोकसभा सचिवालय ने आज सोमवार को अधिसूचना जारी करके कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसदी बहाल की है। वायनाड से सांसद राहुल की लोकसभा सदस्यता मार्च 2023 में खत्म हो की गई थी। उनपर मोदी सरनेम पर अभद्र टिपण्णी करने का आरोप था। उन्हें इस मामले पर दो साल की सजा हुई थी जिसकी ही वजह से संसद से उनकी सदस्यता निलंबित हुई थी। कचार अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगाने का फैसला दिया।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत हुई है और अब उनकी सांसदी भी बहाल की गई है। कोर्ट ने शुक्रवार को एक अंतरिम आदेश में कांग्रेस नेता की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी थी। इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट ने ‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी पर मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

