बरेली पहुंचे मुखिया योगी,3405 करोड़ की विकास योजनाओं का दिया तोहफा

बरेली : सीएम योगी आज बुधवार को दोपहर एक बजे बरेली क्लब मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। यहां आज मुखिया योगी का मंच पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्यमंत्री अरुण कुमार, सांसद संतोष गंगवार, धर्मेंद्र कश्यप ने उनका स्वागत किया। सीएम को सभी के ज़रिये उन्हें गदा व रामचरित मानस भी भेंट की गई। आज इस कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर 3405 करोड़ की विकास योजनाओं को जनता के लिए समर्पित किया।  पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी बांटे गए हैं। आज सीएम द्वारा देवी, लखपति देवी, प्रियंका कुमारी, शाहाना बेग, लक्ष्मी आशा व अन्य लाभार्थियों को मंच पर सहायता राशि सौंपी गई। बरेली की सेपक टकरा खिलाड़ी शिवानी और एथलीट अमन सिंह को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *