दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले में पुलिस का स्पष्ट मानना था कि चोरी का विरोध किया गया जिसके बाद ह्त्या की गई। लेकिन, अब एक नया एंगल सामने आ गया है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह चार सीसीटीवी फुटेज में दूर से जीतन साहनी के घर में घुसते देखे गए थे। इनमें से दो ने जीतन सहनी से सूद पर पैसा लिया था और एक की बाइक उनके पास बंधक थी। रविवार रात जीतन सहनी के घर के पास लगे सीसीटीवी के फुटेज में देखा गया कि रात 10.30 से 11:00 बजे के बीच चार लोगों ने घर के अंदर प्रवेश किया और कुछ देर घर के अंदर रहने के बाद बाहर निकल गए। इन्हीं चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए चारों के मोबाइल डिटेल और पूर्व की हिस्ट्री जीतन सहनी के साथ लेनदेन की जांच के विषय में जानकारी ली जा रही है। रात्रि में मृत के घर मे जाने का कारण आदि बिंदुओ पर इन लोगों से पूछताछ के साथ-साथ अन्य लोगों से भी इन लोगों के बारे में जानकारी एकत्र हुई है। इसे छुड़ाने की बात करने यह लोग रात में गए थे। इनमें दो लोगों के साथ जीतन सहनी की दो दिन पहले कहा सुनी भी हुई थी। संदिग्ध को सबक सिखाने की धमकी दी थी। मंगलवार देर रात वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने नम आंखों से उन्हें मुखाग्नि दी।।
मुकेश सहनी के पिता की हत्या में आया नया एंगल,चार हिरासत में
